फ्रांस ने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान रूसी साइबर हमलों पर चेताया

पेरिस, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस प्रशासन ने देश की राजनीतिक पार्टियों को राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान रूस की ओर से संभावित साइबर हमलों की चेतावनी दी है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह संदेह अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हुई घटनाओं के मद्देनजर जताया जा रहा है, जिसमें विदेश मंत्री रहते हिलेरी क्लिंटन के निजी ईमेल खातों को हैक किए जाने का मामला शामिल है।

फ्रांस ने संभावित साइबर हमले की जर्मनी की चिंता को लेकर प्रतिबद्धता जताई। फ्रांस में अगले साल सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं।

फ्रांस की आईटी सुरक्षा की राष्ट्रीय एजेंसी गुइलॉम पॉपार्ड के निदेशक का अनुमान है कि साइबर हमलों का वास्तविक प्रभाव पड़ सकता है और इससे मतदान के नतीजे बदल सकते हैं।

देश में राष्ट्रपति चुनाव 2017 में होने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493