कोच मोया से अलग हुए राओनिक

ओटावा, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। कनाडा के टेनिस खिलाड़ी मिलोस राओनिक अपने कोच कार्लोस मोया से अलग हो गए हैं। विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व फ्रेंच ओपन विजेता मोया इस साल जनवरी में राओनिक से जुड़े थे।

मोया के नेतृत्व में 25 वर्षीय खिलाड़ी विंबलडन ओपन-2016 के फाइनल में पहुंचे। हालांकि, उन्हें फाइनल में ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे से हार का सामना करना पड़ा था।

मरे ने राओनिक को आस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में भी मात दी थी। इस साल कनाडा के खिलाड़ी ने अपने अच्छे प्रदर्शन से विश्व रैंकिंग में तीसरा स्थान भी हासिल किया।

इंस्ट्राग्राम पर कोच मोया से अलग होने की जानकारी देने के साथ राओनिक ने कहा कि वह और मोया अच्छे दोस्त रहेंगे।

राओनिक ने लिखा, “इस साल बेहतरीन प्रदर्शन देने में मदद करने के लिए शुक्रिया मोया। उनके नेतृत्व में मैंने अब तक अपना शानदार प्रदर्शन किया। हमारे बीच कोच और खिलाड़ी का रिश्ता नहीं रहेगा, लेकिन हम हमेशा करीबी दोस्त रहेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493