Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 एक-एक दिन प्रदेश के विकास को समर्पित करें | dharmpath.com

Friday , 2 May 2025

Home » फीचर » एक-एक दिन प्रदेश के विकास को समर्पित करें

एक-एक दिन प्रदेश के विकास को समर्पित करें

                                       नवगठित मंत्रि-परिषद की पहली बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान का संबोधन

211213n4मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मंत्रालय में नवगठित मंत्रि-परिषद की पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं अपने आप को मध्यप्रदेश की जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिये समर्पित करता हूँ।’’ मंत्रि-परिषद के सभी सदस्य भी स्वयं को प्रदेश विकास के लिये समर्पित करें। अपने जीवन का एक-एक दिन प्रदेशवासियों के हित में उपयोग करें।

श्री चौहान ने कहा कि जनहित के कार्य करने, जनता के सपनों को साकार करने और पूरी क्षमता तथा विश्वास से जन-कल्याण के फैसले लें। उन्होंने मंत्रि-परिषद के सदस्यों से कहा कि आज से उनके जीवन का नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है। मंत्रि-परिषद की नई पारी का आगाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मंत्री नहीं बनते तब तक मंत्री पद अत्यंत महत्वपूर्ण दिखाई देता है। मंत्री बनने के बाद भी इसकी महत्ता पता रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि आपको प्रदेश की जनता का भाग्य-भविष्य बनाने का मौका मिला है। यह दुर्लभ अवसर है। अपनी कर्मठता, कर्त्तव्य परायणता से हम जनता की सेवा कर मानव जीवन को सार्थक बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने हमें अभूतपूर्व समर्थन दिया है। इस जन-विश्वास की कसौटी पर सबको खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि मंत्री की साधारण दिनचर्या नहीं हो सकती। एक-एक दिन का सदुपयोग करना होगा। आम लोगों से निरंतर भेंट तथा शासन के कार्य पूरा करने की अग्रिम योजना बनाएं। इसके लिये संतुलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पूरी मंत्रि-परिषद एक मन और एक टीम के रूप में जुट कर नई कार्य-संस्कृति विकसित करेंगी।

बैठक के प्रारंभ में मुख्य सचिव श्री एंटोनी डि सा ने मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित सभी नवनियुक्त मंत्रीगण का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर मध्यप्रदेश कार्यपालक नियम (रूल ऑफ बिजनेस) तथा कार्य आवंटन नियम पुस्तिकाओं का विमोचन किया। बैठक में नवगठित मंत्रि-परिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे।

मंत्रि-परिषद रविवार रातापानी में

प्रदेश विकास की योजनाओं, मंत्रि-परिषद की कार्यप्रणाली तथा जन-कल्याण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा के लिये रविवार 22 दिसंबर को मंत्रि-परिषद के सभी सदस्य रातापानी पहुँचेंगे। यहाँ लगभग तीन घंटे विभिन्न विषय पर चिंतन-मनन होगा। मंत्रि-परिषद के सभी सदस्य एक बस में बैठकर प्रात: मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे।

एक-एक दिन प्रदेश के विकास को समर्पित करें Reviewed by on .                                        नवगठित मंत्रि-परिषद की पहली बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान का संबोधन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मंत्र                                        नवगठित मंत्रि-परिषद की पहली बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान का संबोधन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मंत्र Rating:
scroll to top