कराची के होटल में आग, 11 मरे

कराची, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। कराची के रीजेंट प्लाजा होटल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आग शाहराह ए फैजल में भूतल की रसोई में लगी और छह मंजिला इमारत में फैल गई। होटल के कमरों में मौजूद लोग आग में फंस गए।

तीन दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

ईदी फाउंडेशन के फैजल ईदी ने कहा कि इस हादसे में 11 लोग मारे गए हैं।

जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर की आपातकालीन सेवाओं की प्रमुख सीमिन जमाली ने बताया कि आग से बचने के लिए इमारत के ऊपर तल की खिड़कियों से कूद कर भागने के प्रयास में कुछ लोगों की हड्डियां टूट गईं, जबकि कुछ अन्य के शरीर में कांच घुस गया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में 10 शव लाए गए थे। उनमें छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।

बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अब भी होटल में फंसे हैं।

अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493