सीरिया में हवाई हमलों में 34 मरे

ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, इदलिब में 40 हवाई हमलों में मारे गए लोगों में सात बच्चे और छह महिलाएं भी हैं।

संस्था के मुताबिक, हवाई हमलों में सार्मिन, जिसर अल-शुगौर और इदलिब के अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।

गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या अधिक होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षो में इदलिब के कई क्षेत्रों पर विद्रोहियों का कब्जा रहा है। हालांकि यहां के दो शिया इलाके सरकार के प्रति वफादार रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493