‘डियर डैड’, ‘थानी ओरुवन’ से अधिक चुनौतीपूर्ण : अरविंद स्वामी

चेन्नई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अरविंद स्वामी का कहना है कि उन्हें ‘डियर डैड’ में अपनी भूमिका पिछले साल की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘थानी ओरुवन’ से अधिक चुनौतीपूर्ण लगी।

चेन्नई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अरविंद स्वामी का कहना है कि उन्हें ‘डियर डैड’ में अपनी भूमिका पिछले साल की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘थानी ओरुवन’ से अधिक चुनौतीपूर्ण लगी।

ट्विटर पर एक चैट के दौरान उनसे पूछा गया था, “कौन सी भूमिका ज्यादा चुनौतीपूर्ण रही? ‘डियर डैड’ या ‘थानी ओरुवन’?”

इसके जवाब में अरविंद ने कहा, “‘डियर डैड’।

‘डियर डैड’ एक पिता और बेटे की कहानी है।

फिल्म ‘रोजा’ के अभिनेता ‘थानी ओरुवन’ के तेलुगू रीमेक की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

अपनी आगामी फिल्मों के बारे में उन्होंने कहा कि वह ‘सथुरंगा वेट्टइ 2’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “यह एक बेहद मजेदार फिल्म होगी और (अभिनेत्री) त्रिशा के साथ काम करना बेहद शानदार है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493