लॉस एंजेलिस, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज को हाल ही में सैंटा मोनिका में पाजामे में शॉपिंग करते देखा गया।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, सेलेना को शुक्रवार रात को सैंटा मोनिका में डिनर और थोड़ी बहुत खरीदारी करते देखा गया। इस दौरान उन्होंने सिल्क का छपाईदार पाजामा, काले रंग का डस्टर और स्काइ हाई पंप सैंडिल पहने हुए थे।
उन्होंने चोटी की हुई थी और सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई थी।
एक सूत्र के मुताबिक, सेलेना अपने दोस्त के साथ एक मेक्सिको रेस्तरां में खाने के लिए भी रूकी।
dharmpath.com dharmpath