चेन्नई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म ‘कैदी न. 150’ का टीजर उनके बेटे राम चरण की आगामी फिल्म ‘ध्रुव’ की रिलीज के दौरान सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।
चरण से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “हालांकि ‘कैदी न. 150’ का टीजर गुरुवार को ऑनलाइन जारी किया जाएगा, लेकिन शुक्रवार को जब ‘ध्रुव’ रिलीज होगी तब इसके साथ ही सिनेमाघरों में इसका टीजर भी दिखाया जाएगा। राम चरण ‘कैदी न. 150’ के निर्माता हैं और यह उनकी ही योजना थी।”
वी.वी. विनायक निर्देशित फिल्म में चिरंजीवी आठ सालों के बाद फिर से एक प्रमुख भूमिका में वापसी कर रहे हैं।
‘कैदी न. 150’ तमिल फिल्म ‘कथ्थी’ का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में काजल अग्रवाल और तरुण अरोड़ा भी हैं।
फिल्म 2017 में संक्रांति के मौके पर रिलीज की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath