छुट्टियों में महाकाल दर्शन बाहर से

                                                                            भस्मारती में केवल 400 को अनुमति

Mahakaleshwar Morning Darshan 10 45 AM 19 December 2013साल के अंतिम दिनों में क्रिसमस की छुट्टियां पड़ते ही ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से उमडऩे वाले दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। मंदिर प्रशासन ने भी भीड़ नियंत्रण के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। 21 दिसंबर के बाद से छुट्टियां शुरू होगी और भीड़ के दौरान गर्भगृह में प्रवेश बंद रखेंगे तथा श्रद्धालुओं को बाहर से दर्शन कराएंगे। श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था नंदीहॉल के पीछे बेरिकेड्स से की जाएगी। वहीं नंदीहॉल विस्तार निर्माण कार्य के चलते मंदिर में रोज तड़के 4 बजे होने वाली भस्मारती में भी शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सीमित कर दी गई है। मंदिर प्रशासन 400 से अधिक परमिशन जारी नहीं करेगा। भस्मारती की ऑनलाइन परमिशन व्यवस्था अस्थाई बंद है। 21 से 25 दिसंबर के बीच क्रिसमस की छुट्टियों में अधिक भीड़ रहेगी। इस दौरान गर्भगृह-नंदीहॉल व प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि अव्यवस्था न हो।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493