अब फेसबुक पर मनरेगा

mpgovघपले को जीरो करने की कवायद
प्रदेश में चल रही मनरेगा की जानकारी में और पारदर्शिता लाने के लिए शासन द्वारा अब मनरेगा की जानकारियों को फेसबुक व अन्य वेबसाइट पर अपलोड करने जा रहा है। जिलों में चल रहे मनरेगा के कार्यों एवं मजदूरी सहित अन्य जानकारियां फेसबुक एवं अन्य सोशल साइट पर कोई भी देख-पढ़ सकेगा। इससे जहां लोगों को अपने जिले में मनरेगा में क्या चल रहा है इसकी जानकारी मिलेगी। वहीं विकासखंड की पंचायतों में मनरेगा की प्रगति का भी पता चल सकेगा। यह निरंतर अपडेट होती रहेगी। मप्र राज्य रोजगार गारंटी परिषद के आयुक्त डॉ. रवींद्र पस्तोर ने ये निर्देश जिला कलेक्टरों, जिपं सीईओ एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक को जारी किए हैं। जल्द ही इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा। जिला स्तर पर भी फेसबुक अकाउंट एवं अन्य सोशल साइट पर भी अकाउंट खोले जाएंगे। इसमें जानकारी अपलोड की जाएगी। इसमें करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। जिले में चल रहे मनरेगा कार्यों की अपडेट जानकारी आसानी मिलेगी। पंचायतों में चल रहे कार्यों की प्रगति का पता चलेगा। पेंडिंग कार्यों के कारण पता कर सकेंगे। पंचायत अफसर-कर्मचारी एवं पंचायत सचिव रहेंगे अपडेट। निरंतर मॉनीटरिंग में मिलेगी मदद। कार्य की पूर्णता एवं मजदूरी भुगतान का पता चलेगा। आम आदमी भी आसानी से जान सकेगा मनरेगा एवं उसकी कार्यों की स्थिति।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493