अधिकारियों ने इस घटना में हताहतों को ढूंढ़ने का काम फिर से शुरू कर दिया है।
ऑकलैंड पुलिस विभाग की प्रवक्ता जोहना वाटसन ने दोपहर से पहले एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि गोदाम में अस्थिरता होने के कारण खोज अभियान को रविवार रात बंद कर दिया गया था और सोमवार सुबह नौ बजे इसे फिर से शुरू कर दिया गया है।
अधिकारियों ने रात भर में सात मृतकों की पहचान कर उनकेनाम जारी कर दिए हैं। यह सभी 20 से 30 वर्ष की आयु वाले और कैलिफोर्निया के निवासी थे। इनमें 4 ऑकलैंड और दो उत्तरी कैलिफोर्निया में पास के शहरों के थे। इनमें एक 17 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उन्होंने अब तक कुल 11 मृतकों की पहचान कर ली है।
dharmpath.com dharmpath