विश्व चैम्पियनशिफ खिताब बचाने को लेकर कृतसंकल्प हैं रुडिशा

नैरोबी, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओलम्पिक और विश्व विजेता डेविड रुडिशा ने अगले साल आयोजित होने वाले लंदन विश्व चैम्पियनशिप की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।

वह इस चैम्पियनशिप में अपना खिताब बचाने उतरेंगे। रुडिशा ने दो साल पहले 800 मीटर का विश्व खिताब जीता था। रियो ओलम्पिक में भी वह इस स्पर्धा का स्वर्ण जीतने में सफल रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 28 वर्षीय रुडिशा का ध्यान वर्तमान में लंदन विश्व चैम्पियनशिप पर है न कि 2020 टोक्यो ओलम्पिक पर।

रुडिशा ने कहा, “मैंने अपने कोच ब्रो कोल्म के साथ बात की है और योजनाएं बनाई हैं। इस समय हमारा ध्यान लंदन विश्व चैम्पियनशिप पर है। वर्तमान का लक्ष्य अपनी फार्म में आना और अपने खिताब को बचाए रखने का है। मैं जीतना चाहता हूं।”

अमेरिका और यूरोप के दौरे से अपने देश केन्या लौटे रुडिशा ने कहा कि उन्होंने अगले साल होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और अगले साल फरवरी में वह अपने सत्र की शुरुआत के लिए आस्ट्रेलिया जाएंगे।

ओलम्पिक में तीन बार पदक जीतने की संभावना के बारे में रुडिशा ने कहा, “एक दिग्गज होना अच्छी बात है, लेकिन ओलम्पिक में तीन बार पदक जीतना बड़ा काम है। यह मेरी शरीरी की प्रतिक्रिया पर निर्भर है। अगर अगले चार साल में मैंने स्वयं को बेहतर महसूस किया, तो मैं निश्चित तौर पर इस लक्ष्य को पाना चाहूंगा।”

रुडिशा वर्तमान में विश्व चैम्पियनशिप की 800 मीटर रेस के मौजूदा विजेता हैं और इसके साथ ही उन्होंने 2012 लंदन और 2016 रियो ओलम्पिक के पदक विजेता भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493