चीन में खदान दुर्घटना में 11 मरे

बीजिंग, 8 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। मध्य चीन के हुबेई प्रांत में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट के बाद बुधवार देर रात अंतिम दो शव भी बरामद कर लिए गए हैं, जिसके बाद खदान में फंसे सभी 11 कर्मियों की मौत की पुष्टि हो गई है।

दुर्घटना बाडोंग काउंटी में शिन्जिया कोयला खदान में सोमवार रात को हुई। हादसे के बाद पांच कर्मी बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि 11 अन्य फंस गए।

दुर्घटना के कारण की जांच जारी है। बाडोंग सरकार ने काउंटी में सभी खदानों में सुरक्षा व्यवस्था की पुनर्समीक्षा और उत्पादन रोकने का आदेश दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493