निर्देशक के रूप में धनुष सब जानते हैं : छाया

चेन्नई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। धनुष द्वारा निर्देशित आगामी तमिल फिल्म ‘पावर पांडी’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री छाया सिंह ने बताया कि निर्देशक के तौर पर धनुष जानते हैं कि कलाकारों से क्या और कैसे काम लेना है?

छाया ने आईएएनएस से कहा, “धनुष जब बतौर निर्देशक काम करते हैं तो उन्हें पता होता है कि कलाकारों से क्या और कैसे काम कराना है। मुझे कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं ऐसे निर्देशक के साथ काम कर रही हूं, जो पहली बार फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उनमें गजब का उत्साह है। उनके साथ काम करने में मजा आया।”

छाया, धनुष के साथ तमिल फिल्म ‘तिरुडा तिरुडी’ पर काम कर चुकी हैं। पर्दे पर दोनों ‘मन्मथ रस’ नामक हिट गीत को लेकर मशहूर हैं।

उन्होंने कहा, “‘तिरुडा तिरुडी’ के निर्देशक सुब्रमण्यम शिव ने मुझे ‘पावर पांडी’ में भूमिका के लिए भेजा। धनुष को लगा कि मैं इस भूमिका में पूरी तरह फिट हूं और उन्होंने मुझे तुरंत फिल्म में ले लिया।”

‘पावर पांडी’ 14 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।

इसमें राज किरण और प्रसन्ना भी प्रमुख भूमिका में हैं। धनुष और फिल्मकार गौतम वासुदेव मेनन भी इसमें अतिथि भूमिका निभाते नजर आएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493