रियो डी जनेरियो, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। केपोकोएंसी ने बार्सिलोना के साथ अगले साल होने वाले दोस्ताना मुकाबले का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
यह मैच अगले साल अगस्त में खेला जाएगा। ब्राजील के क्लब के अध्यक्ष ने इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले सप्ताह हुए विमान हादसे में केपोकोएंसी क्लब के अधिकांश खिलाड़ियों की मौत हो गई थी। इसके बाद बार्सिलोना ने क्लब को एक दोस्ताना मुकाबले के लिए आमंत्रित किया।
इस मुकाबले से मिलने वाले धन को विमान हादसे में मारे गए 71 पीड़ितों के परिजनों को दिया जाएगा।
रेडियो चैनल ‘आरएसी1’ को दिए बयान में केपोकोएंसी के अध्यक्ष इवान टोज्जो ने कहा, “इस आमंत्रण से हमें काफी खुशी हुई। इस मैच को खेलना हमारे लिए सम्मान की बात है।”
इवान ने कहा, “हम इस आमंत्रण के लिए बार्सिलोना और स्पेन के लोगों के शुक्रगुजार हैं। बिना किसी शक के हम यह मुकाबला खेलने वाले हैं।”
उल्लेखनीय है कि पछले सप्ताह कोलंबिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले 71 यात्रियों में ब्राजील के केपोकोएंसी क्लब के खिलाड़ी, कोच और अन्य स्टाफ शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath