जीविका चलाने के लिए मैं फिल्मों पर निर्भर नहीं : गुल पनाग

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। घूमने-फिरने और रोमांच की शौकीन अभिनेत्री गुल पनाग का कहना है कि वह अपनी आजीविका के लिए फिल्मों पर निर्भर नहीं हैं।

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। घूमने-फिरने और रोमांच की शौकीन अभिनेत्री गुल पनाग का कहना है कि वह अपनी आजीविका के लिए फिल्मों पर निर्भर नहीं हैं।

वह लंबे अर्से से फिल्मी पर्दे पर नहीं नजर आ रही हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर गुल ने आईएएनएस को बताया, “ऐसा नहीं है कि मैं फिल्में नहीं करना चाहती। बिल्कुल, मैं फिल्में कर रही हूं, लेकिन मैं अपनी आजीविका के लिए फिल्मों पर निर्भर नहीं हूं.. मैं लंबे अर्से से फिल्मों पर निर्भर नहीं हूं।”

अभिनेत्री कहती हैं कि वह पिछले सात-आठ सालों से उद्यमी हैं और जिस तरह की फिल्में वह करना चाहती हैं वैसी उन्हें नहीं मिल रही हैं। कहानी पसंद आने पर वह जरूर करेंगी।

पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग ने फिल्म ‘धूप’ (2003) से बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिनेत्री ने ‘डोर’, ‘मनोरमा सिक्स फीट अंडर’, ‘रन टर्निग 30’, और ‘फास्टो’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

गुल ने बताया कि फिलहाल वह व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में पंजाबी फिल्म ‘अंबरसरिया’ की है, जिसमें उन्हें बहुत मजा आया।

पुरुषों और महिलाओं के बीच पारिश्रमिक असमानता के बारे में गुल (38) का मानना है कि यह सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी ऐसा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493