न्यूयॉर्क, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रूडी गिउलियानी ने अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि वह नए प्रशासन में कोई पद स्वीकार नहीं करेंगे। ट्रंप की ट्रांजिशन टीम ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, ट्रंप के प्रचार अभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले गिउलियानी को विदेश मंत्री या राष्ट्रीय खुफिया विभाग के निदेशक का संभावित उम्मीदवार बताया जा रहा था।
गिउलियानी ने 29 नवंबर को ट्रंप को सूचित किया था कि वह 20 जनवरी को कार्यकाल शुरू करने जा रही नई सरकार में किसी भी पद के लिए अपना नामांकन हटाने जा रहे हैं।
गिउलियानी ने कहा कि वह फिर से अपनी कानूनी फर्म और कंसल्टेंसी पर ध्यान देना चाहते हैं।
ट्रंप ने कहा, “रूडी कैबिनेट के एक महत्वपूर्ण सदस्य होते, लेकिन मैं निजी सेक्टर में रहने के उनके फैसले का पूरा सम्मान करता हूं।”
उन्होंने कहा, “वह एक करीबी दोस्त हैं और रहेंगे। जब भी जरूरत होगी, मैं उनसे सलाह लूंगा और भविष्य में प्रशासन में उन्हें किसी महत्वपूर्ण पद पर देखना चाहूंगा।”
गिउलानी हालांकि, ट्रांजिशन टीम के उपाध्यक्ष बने रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath