युद्ध, आपदा से त्रस्त देशों में रहते हैं 53.5 करोड़ बच्चे : यूनिसेफ

यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) ने यह जानकारी दी।

सबसे ज्यादा उप-सहारा अफ्रीका में लगभग तीन-चौथाई या 39.3 करोड़ बच्चे संकटपूर्ण मानवीय हालात में रहते हैं। वहीं मध्य पूर्व या उत्तरी अफ्रीका में 12 प्रतिशत बच्चे विषम परिस्थितियों में रहते हैं।

यह आंकड़ा यूनिसेफ के 11 दिसंबर को बच्चों के लिए काम करने के 70 साल पूरे होने के अवसर पर जारी किया गया है। यह बच्चों के जीवन में खुशियां लाने के लिए विषम परिस्थितियों से जूझते कई देशों में सराहनीय काम कर रहा है। गरीबी, असमानता,भेदभाव दूर कर बच्चों के जीवन में एक नई आशा के किरण को लाने के लिए यूनिसेफ लगातार प्रयास करता आया है।

संघर्ष, प्राकृतिक आपदाओं और जलावायु परिवर्तन के प्रभाव के कारण बच्चे अपने घरों से पलायन करने के लिए मजबूर हो जाते हैं, जिससे उन्हें हिंसा, बीमारी, शोषण तक का शिकार होना पड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493