आनंद राय दक्षिणी फिल्मकारों की प्रेरणा : प्रसन्ना

चेन्नई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार आनंद एल. राय के साथ आगामी हिंदी रोमांटिक कॉमेडी ‘शुभ मंगल सावधान’ में काम कर रहे निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना ने कहा कि वह दक्षिणी फिल्मकारों की प्रेरणा हैं।

चेन्नई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार आनंद एल. राय के साथ आगामी हिंदी रोमांटिक कॉमेडी ‘शुभ मंगल सावधान’ में काम कर रहे निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना ने कहा कि वह दक्षिणी फिल्मकारों की प्रेरणा हैं।

प्रसन्ना ने आईएएनएस से कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे आनंद के साथ काम का मौका मिला और अब तक का अनुभव अच्छा रहा है।”

प्रसन्ना ने आनंद एल. राय के साथ काम करने की वजह का खुलासा करते हुए कहा, “वह के. बालचंदर और मणिरत्नम जैसे दक्षिणी फिल्मकारों की प्रशंसा करते हैं। साथ ही वह कमल हासन, धनुष और आर. माधवन जैसे कलाकारों की भी खूब तारीफ करते हैं। इसने मुझे आश्वस्त किया कि उनमें दक्षिण भारतीय सिनेमा को लेकर प्रशंसा व समझ है, क्योंकि मैं भी इसी फिल्म जगत का प्रतिनिधित्व करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि लगभग तीन साल पहले, राय ने प्रसन्ना की बतौर निर्देशक पहली तमिल फिल्म ‘कल्याण समयाल साधम’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में भाग लिया था। इसी दिन वह इस फिल्म का निर्माण हिंदी में करने के लिए सहमत हुए।

उन्होंने हालांकि कहा कि ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘कल्याण समयाल साधम’ का रीमेक नहीं है। लेकिन आप इसे ‘कल्याण समयाल साधम’ से प्रेरणा लेकर बनाई गई फिल्म कह सकते हैं।

राय से क्या-कुछ सीखा है? इस पर प्रसन्ना ने कहा, “आनंद पूरी तरह कहानी पर ध्यान केंद्रित करते हैं और पटकथा मुझे आकर्षित करती है। जब हमने ‘कल्याण समयाल साधम’ को हिंदी में बनाने पर बात की तो वह ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ के साथ व्यस्त थे। उन्होंने मुझे थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा।”

फिल्म के बारे में अधिक जानकारी दिए बिना उन्होंने कहा कि जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा होगी।

‘शुभ मंगल सावधान’ 25 अगस्त, 2017 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493