लॉस एंजेलिस, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी होस्ट जिमी किमेल अपने माता-पिता को यह बताना भूल गए कि वह 2017 के अकादमी पुरस्कारों की मेजबानी करेंगे।
इस सप्ताह के मध्य में 49 वर्षीय किमेल ने अपने टॉक शो में यह घोषणा की थी कि वह और उनकी पत्नी मोली मैकर्नी अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि इस साल 26 फरवरी को वह ऑस्कर की मेजबानी करेंगे।
वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ पर किमेल ने बताया, “मैं अपने माता-पिता को बताना भूल गया और उन्हें ऑनलाइन पता चला, शायद इसी वजह से मुझे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।”
इस सप्ताह के मध्य में उन्हें दो खुशियां मिलीं। किमेल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने बचपन में कभी नहीं सोचा था कि उन्हें ये दो चीजें हासिल होंगी।
dharmpath.com dharmpath