मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को जल्द ही फिल्म ‘मैं खुदीराम बोस हूं’ में अहम किरदार निभाते देखा जाएगा, जो पश्चिम बंगाल के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के बारे में है। उनका कहना है कि युवा पीढ़ी को देश के असली हीरो के बारे में जानना चाहिए।
रितुपर्णा ने कहा, “खुदीराम बोस पर फिल्म बनाना अपने आप में एक अच्छा विचार है। युवाओं को उनके बारे में जानना चाहिए। इस तरह की फिल्में युवाओं के मन और सोच के विकास के लिए जरूरी है, इससे वह विचलित नहीं होते। युवाओं को उनके देश के लिए दिए गए बलिदान के बारे में जानना चाहिए।”
फिल्म में अपने किरदार के बारे में अभिनेत्री ने कहा, “मैं फिल्म में खुदीराम बोस की बड़ी बहन का किरदार निभा रही हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। मैंने कई फिल्में की हैं, लेकिन यह मेरे लिए बेहद खास है। महज बंगाल में ही नहीं, उन्होंने पूरे देश के लिए बलिदान दिया था।”
इस फिल्म में खुदीराम बोस की जिंदगी के कई पहलुओं को दर्शाया गया है।
इसका निर्देशन मनोज गिरि और भानु प्रकाश झा ने किया है। इसमें कनिष्क कुमार जैन मुख्य भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath