आईएस ने जासूसी के आरोप में 5 युवाओं के सिर कलम किए

काहिरा , 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के मध्य प्रांत होम्स में प्रतिद्वंद्वी विद्रोही गुट के लिए जासूसी करने के आरोप में पांच युवाओं के सिर कलम कर दिए। एक ब्रिटिश युद्ध निगरानी समूह ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सीरिया के मानवाधिकार पर्यवेक्षक ने कहा कि आईएस ने हत्या का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दक्षिणी होम्स के मरुस्थल वाले इलाके में वह पांच युवाओं को हथकड़ी लगाए हैं।

आईएस द्वारा जारी किए गए वीडियो में यह दिखाया गया है कि युवाओं ने यह स्वीकार किया है कि वह विद्रोही समूह के संपर्क में थे और अल-अलनिया और बदीयत होम्स के इलाकों के आतंकवादी संगठनों की सूचना विद्रोही गुट को दे रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493