नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 56 की मौत

लागोस, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश नाइजीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में एक भीड़भाड़ वाले स्थान पर शुक्रवार को हुए दो विस्फोटों में 56 लोगों की मौत हो गई, जबकि 177 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य अडामावा के मडागली जिले की स्थानीय सरकार के चेयरमैन यूसुफ मुहम्मद ने राज्य की राजधानी योला में संवाददाताओं से बताया कि 57 घायलों की हालत गंभीर है।

उन्होंने संघीय और राज्य सरकारों, दानदाताओं व मानवीय सहायता एजेंसियों से घायलों को पर्याप्त मदद देने की अपील की।

मडागली, योला से 276 किलोमीटर दूर है। अगस्त 2014 में आतंकवादी संगठन बोको हराम ने कई शहरों के साथ-साथ इस जिले पर भी कब्जा कर लिया था। लेकिन सेना ने मार्च 2015 में इसे एक बार फिर अपने नियंत्रण में ले लिया।

नाइजीरिया में बोको हराम के आतंक की वजह से साल 2009 से लेकर अब तक करीब 20,000 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लाख से अधिक विस्थापित हुए हैं।

नाइजीरिया में शुक्रवार को हुए दोहरे विस्फोटों के बाद राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने लोगों से अधिक सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीक सुरक्षा एवं प्रशानिक एजेंसी को देने की अपील की।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई एक संयुक्त प्रयास है, जिसमें सभी नागरिक भी शामिल हैं.. नाइजीरिया बोको हराम जैसी बुराई को हरा सकता है और वह ऐसा करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493