‘इटिंग डिसऑर्डर’ से पीड़ित थीं केशा

लॉस एंजेलिस, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका केशा ने बिलबोर्ड के ‘वूमन इन म्यूजिक’ समारोह के मौके पर ट्रेलब्लेजर अवॉर्ड ग्रहण करते समय कभी इटिंग डिसऑर्डर से पीड़ित होने का खुलासा किया।

लॉस एंजेलिस, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका केशा ने बिलबोर्ड के ‘वूमन इन म्यूजिक’ समारोह के मौके पर ट्रेलब्लेजर अवॉर्ड ग्रहण करते समय कभी इटिंग डिसऑर्डर से पीड़ित होने का खुलासा किया।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, केशा ने कहा, “मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं ऐसे मुकाम पर हूं, जहां मेरी आवाज सुनी जाएगी, इसलिए मुझे सभी की बेहतरी के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए मैंने हाल ही में तनाव को लेकर मेरे संघर्ष और इटिंग डिसऑर्डर से स्वस्थ होने की शुरुआत के बारे में बात की है। मैं जानती हूं कि मैं अकेली नहीं हूं। दुनियाभर के लाखों लोग हर रोज ऐसे संघर्षो से जूझते हैं।”

केशा ने कहा, “मैं अपनी समस्याओं का समाधान करना चाहती थी। मैंने बदलावों को लेकर आत्मविश्वास बनाए रखा और खुद से प्यार करने का फैसला किया, जिसकी मैं अपने संगीत में भी सीख देती हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493