15 राष्ट्रों की सुरक्षा परिषद ने शनिवार को एक बयान में जामेह से बिना देरी किए और कोई भी अनुचित शर्त रखे बगैर राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित अदामा बैरो को सत्ता हस्तांतरित करने के लिए कहा।
जामेह ने एक दिसंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार स्वीकार करने के एक सप्ताह बाद शुक्रवार को चुनाव परिणामों को खारिज कर दिया और देश की जनता से फिर से मतदान करने की अपील की।
मौजूद राष्ट्रपति जामेह 1994 में सैन्य तख्तापलट के बाद से गाम्बिया पर शासन कर रहे हैं। वह लगातार पांचवें कार्यकाल के लिए चुनाव की दौड़ में थे, लेकिन इसमें उन्हें झटका लगा।
dharmpath.com dharmpath