बॉलीवुड हस्तियों ने दिलीप कुमार को जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर समेत बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने रविवार को दिलीप कुमार को जन्मदिन की बधाई दी।

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर समेत बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने रविवार को दिलीप कुमार को जन्मदिन की बधाई दी।

लता मंगेशकर ने लिखा : आज मेरे बड़े भाई दिलीप कुमार जी का जन्मदिन है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दीर्घायु हों और उनकी सेहत अच्छी रहे।

अमिताभ बच्चन : महानतम दिलीप कुमार को 11 दिसंबर को उनके जन्मदिन की बधाई। अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के लिए शुभकामनाएं और दुआएं।

ऋषि कपूर : हमारे प्रिय यूसुफ अंकल को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर कृपा करें। प्यार, आदर और स्नेह।

महेश भट्ट : जन्मदिन मुबारक दिलीप साहब। आपके साथ बिताए पलों की याद जिंदगी रोशन कर देती है। धन्यवाद सर!

शबाना आजमी : हिंदी फिल्म उद्योग के मुगल को सालगिरह मुबारक। आप लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहे हैं। आदर।

जूही चावला : जन्मदिन मुबारक दिलीप कुमार साहब। भारतीय पर्दे के सबसे बड़े सितारों में से एक को शांति और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493