मेड्रिड, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। सर्गियो रामोस द्वारा इंजुरी टाइम में किए गए शानदार गोल की मदद से रियल मेड्रिड ने शनिवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में डेपोर्टिवो ला कोरुना को 3-2 से हरा दिया।
इस जीत के साथ इस क्लब ने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की है और दूसरे स्थान पर काबिज बार्सिलोना से छह अंकों की बढ़त कायम कर ली है।
सात दिन पहले ही रामोस ने एफसी बार्सिलोना के साथ हुए मुकाबले में इंजुरी टाइम में बराबरी का गोल किया था। वह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। शनिवार को रामोस ने 92वें मिनट में हेडर के जरिए एक बेहतरीन गोल किया।
एक अन्य मैच में बार्सिलोना ने शनिवार को ओसासुना को 3-0 से हराया। इस मैच में बार्सिलोना के लिए लुइस सुआरेज और लियोनेल मेसी ने गोल किए। मेसी इस सीजन में स्पेनिश लीग में 11 गोल कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath