शाहरुख ने विक्रम फडनिस की पहली फिल्म का मुहूर्त क्लैप दिया

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने डिजाइनर विक्रम फडनिस के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म का शनिवार को मुहूर्त क्लैप दिया और फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं। मराठी भाषा की इस फिल्म का नाम ‘हृदयांतर’ है।

शाहरुख ने इस मौके पर कहा, “मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। मैं कामना करता हूं कि वे एक खूबसूरत फिल्म बनाएं। हर फिल्म पहले बच्चे की तरह होती है। हम सभी जानते हैं कि विक्रम बेहद मेहनती और सुलझे हुए हैं। मैं उन्हें और उनकी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।”

विक्रम की मराठी फिल्म ‘हृदयांतर’ एक पारिवारिक फिल्म है।

इससे पहले विक्रम, बिपाशा बसु और राणा डग्गुबाती के साथ हिंदी फिल्म ‘निया’ के साथ अपनी निर्देशन की पारी की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म शुरू नहीं हो पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493