इसी कंपनी का हवाईजहज पिछले सप्ताह कोलंबिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 71 लोगों की मौत हो गई थी।
राष्ट्रपति ने कहा, “हमारे पास ऐसे कार्यकारी हैं, जो अपने निजी व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अपने पद का इस्तेमाल करते हैं। यह अपराध है। इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए।”
उन्होंने कहा कि लामिया को संचालन का लाइसेंस देने में मानदंडों को दरकिनार कर लापरवाही बरती गई और राज्य के निर्णय लेने की क्षमता का मनमाना उपयोग किया गया, जो पूरी तरह से दंडनीय है।
dharmpath.com dharmpath