मिस्र : चर्च विस्फोट में 25 की मौत, 49 घायल

काहिरा, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। मिस्र की राजधानी काहिरा के अब्बासिया स्थित एक चर्च में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और हमलावरों और अन्य संभावित विस्फोटक उपकरणों की जांच के लिए अभियान शुरू कर दिया।

इस हमले की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

चर्च के सूत्रों का कहना है कि चर्च के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति ने बम फेंका था, जो रविवार की वजह से लोगों से भरा था।

मिस्र में बम विस्फोट इस्लामिक स्टेट से जुड़े अंसार बयत अल मक्गीस समूह की उपस्थिति के कारण उत्तरी सिनाई प्रांत में होते रहते हैं। इस्लामवादी पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के निष्कासन के बाद सैंकडो हमले हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मिस्र के ग्रेट पिरामिड के पास स्थित एक जांच चौकी में कचरा पेटी में रखे गए बम के विस्फोट से कम से कम 6 पुलिसकर्मी मारे गए थे। एक छोटी इस्लामी सैन्य संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493