सीसीआई-जेके टायर रैली में, सांसदो ने सड़क सुरक्षा पर दिया जोर

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। जेके टायर और कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को आयोजित सांसदों की कार रैली में सड़क सुरक्षा पर दिया गया जोर दिया गया।

रैली में 61 कारों का काफिला लुटियन दिल्ली की सड़कों पर शान के साथ निकला, इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों ने रेसरों का उत्साहवर्धन किया।

इस रैली का मकसद सांसदों को साथ लाना और उनके जरिये सड़क सुरक्षा और बेहतर ड्राईविंग का संदेश देना था।

जेके टायर और इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर रघुपति सिंहानिया ने कहा, “इस रैली का आयोजन हमारे मिशन संपूर्ण सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल उपयुक्त है। हमारा मकसद लोगों को बताना है कि आप सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से गाड़ी चला सकते हैं। हम उन सांसदों को भी याद कर रहे हैं जिनकी मृत्यु सड़क हादसों में हुई है।”

रैली के बाद सड़क हादसों में काल का शिकार हुए प्रमुख सांसदों की याद में एक भावभीनी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इनमें पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह, गोपीनाथ मुंडे और राजेश पायलट समेत कई दिग्गज नेताओं को याद किया गया।

रैली और इसके साथ जुड़े सभी कार्यक्रमों के सह प्रायोजकों में कौशल विकास मंत्रालय, ओएनजीसी और ऑयल इंडिया शुमार थे, जबकि एनटीपीसी, इंडियन ऑयल, वाईजाग स्टील और एयर इंडिया ने अनुषंगी प्रायोजकों के तौर पर शिरकत की।

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सेना के बैंड की धुनों के बीच कार रैली को पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोरे ने हरी झंडी दिखाई। रैली की शुरूआत और पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सरकार के कई अहम मंत्री, नौकरशाह, सांसद और उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एक भव्य समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया, जहां राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड विजेता और मशहूर पाश्र्व गायिका मोनाली ठाकुर ने अपनी शानदार संगीत से गणमान्य लोगों का खूब मनोरंजन किया।

यहां 60 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें 175 सांसद, राजनियक, मीडिया, सरकारी कंपनियां और सैन्य बलों के अधिकारी शामिल थे। इन सांसदों में विज्ञान और तकनीकी मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के साथ साथ वरिष्ठ सांसद रामदास अठावले और राजीव शुक्ला भी शामिल थे, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दो घंटे की इस रैली के दौरान प्रतिभागियों के साथ साथ दर्शकों ने भी खूब लुत्फ उठाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493