मेट्स एंटरटेंमेंट रिलीज करेगा हॉलीवुड फिल्म

मुंबई, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म वितरण, विपणन और प्रोडक्शंस कंपनी मेट्स एंटरटेंमेंट इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड के निर्माता और वितरक अनिल काबरा के साथ भारत में हॉलीवुड फिल्म ‘ए लास्ट कंजयूरिंग’ की रिलीज के लिए तैयार हैं।

मेट्स एंटरटेंमेंट के वितरक जयवीर पंघाल ने कहा, “यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमारी हॉलीवुड फिल्म ‘ए लास्ट क्जयूरिंग’ भारत में रिलीज होगी। यह हमारी विस्तार योजना है। हॉरर फिल्म 2017 के मध्य में रिलीज होगी।”

मेट्स एंटरटेंमेंट ‘भौरी’, ‘ये इश्क शरीफा’ और ‘रंग-ए-इश्क’ जैसी हिंदी फिल्में वितरित कर चुका है।

पंघाल ने बताया कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्म के लिए काबरा से सहयोग की बात की।

उन्होंने कहा, “वितरक बाजार की जानी-मानी हस्ती अनिल काबरा वेंचर के समर्थक हैं।”

उन्होंने कहा, “‘द जंगल बुक’, ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’, ‘द अवेंजर्स’ और ‘द कान्जरिंग 2’ भारत के सफल वेंचर रहे हैं। फिल्म ‘ए लास्ट कंजयूरिंग’ हिंदी और अंग्रेजी में भी रिलीज होगी।”

‘ए लास्ट कान्जरिंग’ फिल्म निर्माता बिदिशा चौधरी द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में दिखाई जा चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493