नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरस्टार रजनीकांत को उनके 66वें जन्मदिन के मौके पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरस्टार रजनीकांत को उनके 66वें जन्मदिन के मौके पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “जन्मदिन मुबारक रजनीकांत ! आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।”
‘शिवाजी’ और ‘चंद्रमुखी’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके रजनीकांत ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के सम्मान के तौर पर अपने प्रशंसकों से अपना जन्मदिन न मनाने का आग्रह किया है। जयललिता का पिछले सप्ताह निधन हो गया था।
dharmpath.com dharmpath