लंदन, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका फ्रैंकी ब्रिज ने ‘द सैटर्डे’ के रियूनियन से इनकार कर दिया है क्योंकि वह इस बैंड से थक गई हैं।
फ्रैंकी ने कहा, “मैं लंबे समय तक एक ही चीज करके थक गई हूं। मैं जानती हूं कि मैं भाग्यशाली थी कि मैं दो सफल बैंड से जुड़ी रही।”
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ब्रिज ने फेबूलस पत्रिका को बताया, “मैंने कभी म्यूजिकल थियेटर नहीं किया इसलिए मैं इसे कभी करना चाहूंगी।”
हालांकि, उनकी बैंडमेट ऊना हीली ने कहा था कि उनका बैंड सही समय आने पर और प्रशंसकों के चाहने पर फिर एक साथ होगा। इस बैंड में मॉली किंग, रॉचेल ह्यूम्स और वनिसा व्हाइट भी हैं।
dharmpath.com dharmpath