टोक्यो, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। जापान की साम्राज्ञी मिचिको ब्रोंकाइटिस से जूझ रही हैं। वह 82 वर्ष री हैं।
सम्राट अखिहितो की पत्नी रविवार को टोक्यो में होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के दौरान मौजूद रहने वाली थीं लेकिन शुक्रवार को ब्रोंकाइटिस का पता चलने के बाद उन्होंने यह योजना रद्द कर दी।
इंपीरियल हाउस के मुताबिक, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि 2012 में सम्राज्ञी की बाईपास सर्जरी के बाद उनकी सेहत नाजुक बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath