वरुण, आलिया ने ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

वरुण ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में अपना दिल निकाल कर रख दिया है।

वरुण ने रविवार को ट्वीट किया, “बद्रीनाथ की दुल्हनिया की शूटिंग पूरी हो गई। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे सबसे अच्छे दल के साथ काम करने का मौका मिला और इतने पुराने दोस्तों के साथ दोबारा मिलना हुआ।”

अभिनेता ने बताया कि वह आमतौर पर अपने किरदार को पर्दे तक ही सीमित रखते हैं, लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “आलिया भट्ट और शशांक खेतान से मिलवाने के लिए करण जौहर आपका धन्यवाद। मुझे इस फिल्म के भाग्य का नहीं पता लेकिन हमनें इसे पूरे दिल से बनाया है।”

वरुण के साथ 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ट्वीट किया, ” धन्यवाद शशि शशांक खेतान और प्यारे बद्री वरुण धवन और करण जौहर दोबारा एक साथ लाने के लिए आपका धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493