महेश बाबू की अगली फिल्म में भरत की अहम भूमिका

चेन्नई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता महेश बाबू की अगामी फिल्म में तमिल अभिनेता भरत निवास को अहम किरदार मिल गया है।

इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है औ्र यह फिल्म तमिल और तेलुगू दोनों भाषाओं में बनेगी।

फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “भरत फिल्म के नवीनतम किरदार हैं और वह महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। निर्माताओं की योजना है कि फिल्म रिलीज तक वह उनके किरदार का खुलासा नहीं करेंगे। कहानी के नजरीए से उनका किरदार महत्वपूर्ण है।”

फिल्म के निर्देशक ए. आर. मुरुगादॉस हैं। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग अहमदाबाद में हो रही है।

सूत्र ने पुष्टि की कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। फिलहाल, ‘संभावमी’ नाम पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “अगले साल जनवरी तक फिल्म का नाम भी तय हो जएगा। चार नामों पर विचार किया जा रहा है जिसमें ‘संभावमी’ भी है।”

फिल्म में रकुल प्रीत, एस.जे. सूर्या, आर. जे. बालाजी, प्रियादर्शी पुलीकोंडा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493