चीन, रूस ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण

बुडापेस्ट, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन और रूस ने 2016 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में उन वर्गो में स्वर्ण पदक जीते, जिन्हें रियो ओलम्पिक खेलों में शामिल नहीं किया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन की पेई शिंगरु ने 60 किलोग्राम वर्ग में और रूस के मगोमेद कुबार्नालिव ने पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

चीन की पेई ने अमेरिका की एलिंसन मैकेन्जी रागान को महिलाओं की 60 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में 6-0 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एलिंसन ने इस स्पर्धा में रजत और कनाडा की लिंडा मोराइस ने कांस्य पदक जीता।

चीन की 18 वर्षीया पेई 2016 जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में तीसरे और 2014 यूथ ओलम्पिक खेलों में दूसरे स्थान पर थीं।

मगोमेद ने पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कजाकस्तान के नुर्लान बेकझानोव को 10-4 से हराकर रूस के लिए स्वर्ण पदक जीता। नुर्लान ने रजत और ईरान के मुस्तफा मोहाबली हुसेनखानी को कांस्य पदक हासिल हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493