राज्य परिषद के साउथ टू नॉर्थ वॉटर डाइवर्जन प्रोजेक्ट कमीशन कार्यालय के निदेशक ई जिंगपिंग ने कहा, “साउथ टू नॉर्थ वॉटर डाइवर्जन प्रोजेक्ट के अंतर्गत यांगत्जी से उत्तर की ओर पानी का परिवहन बीजिंग, तियानजिन सहित 33 शहरों और हेबेई, शान्दोंग व जियांग्शू सहित कई प्रांतों के 8.7 करोड़ लोगों तक पहुंचता है।”
उन्होंने कहा, “यह विशाल परियोजना पारिस्थितिकी, सूखा, बाढ़ और जल निकासी का मुकाबला करने और उत्तरी क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता के सुधार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”
dharmpath.com dharmpath