लोक गायिका और गीत लेखिका वॉयलेता पारा को ‘मदर ऑफ लैटिन अमेरिकन फोक’ कहा जाता है।
पारा की जन्मशताब्दी के अवसर पर साल भर कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। इसी के तहत चिली-चाइना कल्चर इंस्टीट्यूट एंड चाइनीज पीपुल्स फ्रेंडशिप एसोसिएशन विड फॉरेन कंट्रीज ने कार्यक्रम पेश किया।
वॉयलेता पारा संग्रहालय में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में चीनी कलाकारों ने ‘ग्रेसियास अ ला विदा’ सहित पारा के कई गीत चीनी भाषा में गाए और लोगों की खूब तालियां बटोरी।
संगीत प्रोफेसर और समूह के नेता टैन योंग ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से हम चिली संस्कृति को और अधिक गहराई से जानने में सक्षम हो पाए हैं।
dharmpath.com dharmpath