तालिबान का प्रमुख कमांडर अफगानिस्तान में मारा गया

काबुल, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। तालिबान के एक प्रमुख कमांडर मुल्ला नईम कूर उर्फ इमादुद्दीन को पूर्वी परवान प्रांत में मार गिराया गया है। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी।

बयान में कहा गया है, “खुफिया रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सिविल आर्डर पुलिस की इकाईयों ने बीती रात परवान प्रांत के सिआगुर्द जिले में विशेष अभियान चलाया। इसमें तालिबाना का प्रमुख कमांडर मुल्ला नईम कूर मारा गया और तीन अन्य घायल हो गए।”

बयान में कहा गया कि मुल्ला नईम एक प्रमुख कमांडर था जो सरकार के हितों और निर्दोष लोगों के खिलाफ अकसर आतंकी हमले करवाता था। साथ ही यह भी कहा गया कि उसकी मौत परवान प्रांत और आसपास के इलाकों में सशस्त्र आतंकवादियों के लिए बड़ा झटका साबित होगी।

तालिबान आतंकवादियों ने अभी तक इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493