आमिर खान की 18 साल बाद गायक के रूप में वापसी

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने 1998 में अपनी फिल्म ‘गुलाम’ में ‘आती क्या खंडाला’ गाना गाया था। उसके 18 साल के बाद एक बार फिर आमिर खान ने अपनी अगामी फिल्म ‘दंगल’ के लिए ‘धाकड़’ गाने को रिकॉर्ड किया है।

एक बयान के अनुसार, आमिर ने इस गाने के लिए वीडियो शूट भी किया जो लक्स गोल्डेन रोज पुरस्कार समारोह के दौरान पहली बार दिखाया जाएगा। इसका प्रसारण 18 दिसम्बर को जी टीवी पर होगा।

अभिनेता अर्जुन कपूर इस पुरस्कार समारोह को अभिनेता शाहरुख खान और फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ होस्ट करेंगे।

अभिनेता महिला सशक्तिकरण के बारे में बात कर सकते हैं और उनके साथ फिल्म ‘दंगल’ में उनकी बेटियों का किरदार निभाने वाली फातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा भी मौजूद होंगी।

‘धाकड़’ गाने को मूल रूप से रैपर रफ्तार ने गाया है। यह फिल्म ‘दंगल’ का ‘हानिकारक बापू’ गाने के बाद रिलीज दूसरा गाना है।

फिल्म ‘दंगल’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। यह फिल्म 23 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493