कैलिफोर्निया चर्च में नाजी प्रतीक किए गए विद्रूप

वाशिंगटन, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक कोरियाई प्रेस्बिटेरियन चर्च में स्वास्तिक और जर्मन वाक्यांशों को नुकसान पहुंचाया गया है। अंदेशा है कि इस घटना को नफरत की वजह से अंजाम दिया गया। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरटी ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना कैलीफोर्निया के बुएना पार्क में ट्रू लाइट क्रिस्चयन चर्च में हुई। चर्च के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने इमारत पर लिखे नाजी प्रतीकों और संदेशों की जगह ‘विषाक्त प्यार’ और ‘मेरा सम्मान’ लिखा पाया।

चर्च ने पुलिस बुलाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को नफरत की वजह से अंजाम दिए जाने की आशंका है।

बुएना पार्क पुलिस के सार्जेट माइक लोवचिक ने कहा, “अज्ञात संदिग्ध ने स्प्रे पेंट के इस्तेमाल से बाहरी दीवार के स्वास्तिक और दूसरे चिन्हों को बिगाड़ दिया है। नुकसान की प्रकृति और चर्च की निकटता के आधार पर मामले को घृणा के तहत अंजाम दिए जाने की जांच की जा रही है।”

चर्च को पहले भी इस तरह की गुंडागर्दी का शिकार बनाया गया था। चर्च के सदस्य पीटर ली ने कहा कि वह पहले भी इसी तरह के कार्य में इस साल 2016 में करीब 1000 डॉलर चर्च की सफाई पर खर्च कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493