बेंगलुरू, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। आई-लीग के विजेता बेंगलुरु एफसी ने सोमवार को अनुभवी फुटबाल खिलाड़ी हरमनजोत खाबरा के साथ सोमवार को करार किया।
28 वर्षीय खिलाड़ी को ऋण पर इंडिनय सुपर लीग (आईएसएल) के चेन्नइयन एफसी से बेंगलुरू क्लब में शामिल किया गया है।
अपने एक बयान में मिडफील्डर ने कहा, “मैं बेंगलुरू क्लब का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने अपनी टीम में मुझे शामिल किया। शायद मेरे अच्छे प्रदर्शन के कारण ही मुझे इस टीम में जगह मिली है।”
हरमनजोत ने कहा, “यह मेरे करियर का एक नया पड़ाव है और मैं इसका पूरी तरह से आनंद लेना चाहता हूं। मुझे सुनील छेक्षी और युगेनेसन के साथ खेलना का इंतजार कर रहा हूं।”
हरमनजोत ने सात सत्र ईस्ट बंगाल के लिए खेले हैं और इनमें से कुछ सत्र कोलकाता क्लब में भी बिताए हैं।
बेंगलुरु के कोच एल्बर्ट रोका ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि नए करार से आई-लीग में क्लब के बेहतर प्रदर्शन में योगदान मिलेगा। इसके साथ ही क्लब को एशियन फुटबाल कॉन्फेडरेशन (एएफसी) के चैम्पियंस लीग में भी फायदा होगा।
dharmpath.com dharmpath