नीस आतंकवादी हमले के संबंध में 11 गिरफ्तार

पेरिस, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस पुलिस ने सोमवार को नीस हमले में संलिप्तता के मामले में 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

नीस में जुलाई को हुए आतंकवादी हमले में 86 लोगों की मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी रेडियो चैनल फ्रांस इन्फो के हवाले से बताया कि आतंकवाद रोधी इकाई ने नीस से 10 और नान्टेस से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। इन संदिग्धों के नीस हमलावर मोहम्मद लाहूवेज से संबंध बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि जुलाई 2016 में फ्रांस के नीस में राष्ट्रीय दिवस के जश्न के दौरान ट्रक में सवार लाहूएज लोगों को रौंदता चला गया था। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, जांचकर्ताओं को शक है कि इन संदिग्धों ने नीस हमलावर को जानकारी मुहैया कराई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493