‘आमिर के साथ काम कर समाज के प्रति नजरिया बदल गया’

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ में उनकी बेटियों की भूमिका निभाने वाली युवा अभिनेत्रियों फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा का कहना है कि आमिर के साथ काम करने के बाद उनमें बतौर कलाकार ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी बदलाव आया है।

फातिमा और सान्या का कहना है कि अब वे समाज के प्रति अधिक सहानुभूति महसूस करती हैं।

फिल्म में पहलवान गीता फोगट की भूमिका निभा रहीं, फातिमा ने आईएएनएस से कहा, “मैं पिछले दो सालों से आमिर खान के साथ हमारी फिल्म ‘दंगल’ के लिए केवल बतौर अभिनेत्री ही नहीं, एक इंटर्न के तौर पर भी काम कर रही हूं, इसलिए इस दौरान समाज के प्रति उनकी चिंता और उनकी सहानुभूति ने मुझे काफी प्रभावित किया है।”

वहीं, फिल्म में बबीता कुमारी का किरदार निभा रही सान्या ने भी फातिमा की बात का समर्थन करते हुए कहा, “हां, यह सही है। केवल उन्हें (आमिर) देखकर और सामाजिक मुद्दों पर उनके विचार तथा नजरिए ने हम दोनों को प्रभावित किया है। मुझे लगता है कि इसने हमें बेहतर इंसान बनाया है।”

नितेश तिवारी निर्देशित ‘दंगल’ 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493