चैम्पियंस लीग में बार्सिलोना से भिड़ने को तैयार है पीएसजी

पेरिस, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस फुटबाल चैम्पियंस पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब के अध्यक्ष नासिर अल खेलेफी ने कहा है कि उनका क्लब चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 में स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना का सामना करने के लिए तैयार है।

पीएसजी को सोमवार को स्पेनिश लीग विजेता से भिड़ना है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस टूर्नामेंट के पिछले पांच साल के इतिहास में यह तीसरी बार है जब यह दोनों टीमें नॉकआउट दौर में आमने-सामने आ रही हैं। बार्सिलोना दो बार पीएसजी को मात दे चुका है।

स्विट्जरलैंड के न्यॉन में ड्रॉ निकलने के बाद क्लब की वेबसाइट ने सोमवार को अल खेलेफीने के हवाले से लिखा है, “एक बार फिर हमारा सामना एफसी बार्सिलोना से होगा। उस टीम के साथ जिसका हम बेहद सम्मान करते हैं। हम पिछले चार सत्रों में उनके खिलाफ छह बार खेल चुके हैं। इसलिए यह चैम्पियंस लीग का दिलचस्प मुकाबला बन गया है।”

उन्होंने कहा, “बार्सिलोना ऐसी टीम है जिसके बारे में हमारे स्पेनिश कोच और हमारे खिलाड़ी अच्छी तरह जानते हैं। हम उनका सामना करने के लिए उत्सुक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493