वुल्फ्सबर्ग ने खेल निदेशक एलोफ्स को निष्कासित किया

वुल्फ्सबर्ग (जर्मनी), 14 दिसंबर (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वीएफएल वुल्फ्सबर्ग और क्लब के खेल निदेश्क क्लॉस एलोफ्स ने तत्काल प्रभाव के साथ अलग होने का फैसला कर लिया है।

जर्मन लीग में जीत का संघर्ष कर रहे क्लब ने इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पर्यवेक्षी बोर्ड द्वारा स्थिति विश्लेषण के बाद और दोनों पक्षों के बीच वार्ता से वुल्फ्सबर्ग ने खेल निदेशक के साथ अपनी साझेदारी को खत्म करने का फैसला किया है।

पर्यवेक्षी बोर्ड के चेयरमैन फ्रांसिस्को जेवियर ग्रासिया सांज ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा, “पिछले कुछ सप्ताहों से किए गए विश्लेषण के बाद हमने मौजूदा मुश्किल स्थिति में एक नई शुरूआत करने का फैसला किया है।”

एलोफ्स 2012 में वुल्फ्सबर्ग में शामिल हुए थे और उस दौरान क्लब रिलेगेशन प्लेऑफ स्तर पर था। पिछले कुछ माह में क्लब के खेल प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है और इस कारण वह जर्मनी लीग के रिलेगेशन स्तर में पहुंच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493