इराकी बलों ने मोसुल में 2 जिलों, 7 गांवों को आईएस से मुक्त कराया

इराकी संयुक्त अभियान कमान (जेओसी) के बयान के मुताबिक, आतंकवाद रोधी सेवा (सीटीएस) के सुरक्षा बलों ने अल-फलाह ओउला और अल-फलाह थानिया जिलों को मुक्त करा लिया है और इनके भवनों पर इराकी झंडा फहरा दिया है।

जेओसी ने लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल अमीर याराल्लाह के हवाले से बताया कि सीटीएस ने दोनों जिलों को आईएस के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अल सुबह ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसके साथ ही पूर्वी मोसुल में आईएस आतंकवादियों के चंगुल से मुक्त कराए गए जिलों की संख्या 40 हो गई है।

इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने 17 अक्टूबर को देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल को फिर से सरकार के नियंत्रण में लेने के लिए व्यापक अभियान चलाने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493