पिता बनने पर ब्लूम को नई जिम्मेदारी का अहसास हुआ था

लॉस एंजेलिए, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता ओरलैंडो ब्लूम को पांच साल पहले अपने बेटे फ्लायन के जन्म के साथ ही एक जिम्मेदारी का अहसास हुआ था।

लॉस एंजेलिए, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता ओरलैंडो ब्लूम को पांच साल पहले अपने बेटे फ्लायन के जन्म के साथ ही एक जिम्मेदारी का अहसास हुआ था।

ब्लूम का कहना है कि फ्लायन का पिता बनने के बाद उनमें करुणा की भावना बढ़ गई है।

ब्लूम ने ईटीऑनलाइन डॉट कॉम को बताया, “बतौर पिता आपके ऊपर एक नई जिम्मेदारी होती है। मुझमें करुणा की भावना बढ़ गई है।”

फ्लायन का जन्म जनवरी 2011 में हुआ था।

पिता बनने के बाद यूनिसेफ और उनके अंतर्राष्ट्रीय धर्मार्थ प्रयासों के लिए ब्लूम की सराहना में इजाफा हुआ है।

ब्लूम ने कहा, “मैंने दुनियाभर के समुदायों के लिए उनका काम देखा है और मैं इसका हिस्सा होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493